Intraday Strategy: Sell MCX Crude January between 5350-5360, SL-
5406, Target -5280
Intraday Strategy: Sell MCX Gold February between 27380-27400,
SL-27551, Target -27070/26900.
Intraday Strategy: Sell MCX Silver March between 51240-51300, SL-
52301, Target -49750
Intraday Strategy: Sell MCX Copper February between 401.70-
402.70, SL-405.10, Target -397/395.
NEAL 9999974733
सोने ने ने इस साल निवेशकों को माला माल कर दिया है। इस साल रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड कायम करने वाले सोने में अगर कोई जनवरी 2001 में पैसा लगाया होगा। बेशक उसकी जेब में इस समय 40 फीसदी का रिटर्न आ चुका है। लेकिन क्या सोना 2012 में भी आप का साथ देगा। क्योंकि यूरोप का कर्ज संकट और दुनिया में चली मंदी की ठंडी बयार अभी भी इकोनॉमी की ठिठुरन बढ़ा रही है। सेफट्रेड एडवाइजर्स के सीईओ एन प्रसाद का कहना है कि साल 2012 में सोने में गिरावट देखने को मिल सकती है। मौजूदा समय पर 27,800 रुपये पर कारोबार कर रहे सोने के साल 2012 में 21,800 रुपये तक टूटने के आसार हैं। आनंद राठी कमोडिटीज के किशोर नार्ने के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना साल 2012 में टूटकर 1,280 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है।
ReplyDeleteचांदी भी सोने से कम नहीं रही। लेकिन पहले नजर डालते हैं इस साल चांदी की चाल पर। वैसे तो साल 2011 के मध्य तक चांदी में निवेशकों ने खुब चांदी काटी। लेकिन अप्रैल में 75,000 रुपये का रिकॉर्ड कायम करने के बाद अब चांदी 60,000 रुपये के दायरे को भी पार नहीं कर पा रही है। कमाई के मौके तो इसमें खुब मिले हैं। लेकिन इंडस्ट्रियल कमोडिटी होने के नाते इकोनॉमिक सुस्ती के माहौल में क्या ये दोबारा निवेशकों को फायदा पहुंचा सकेगी। ये लाख टके का सवाल इसलिए है क्योंकि अभी भी बाजार में कई निवेशक चांदी को 1 लाख रुपये के स्तर पर जाने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। सेफट्रेड एडवाइजर्स के सीईओ एन प्रसाद का कहना है कि साल 2012 में चांदी में गिरावट देखने को मिल सकती है। चांदी के साल 2012 में 34,800 रुपये तक टूटने के आसार हैं। आनंद राठी कमोडिटीज के किशोर नार्ने के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी साल 2012 में टूटकर 23 डॉलर प्रति औंस तक आ सकती है।
ReplyDeleteअब बात कच्चे तेल की क्योंकि वॉल्यूम के लिहाज से ये भी सोने और चांदी से कम नहीं। दुनिया की इकोनॉमी का बैक बोन है कच्चा तेल। बेशक दुनिया भर की इकोनॉमी आर्थिक मंदी की चपेट में है। इसके बावजूद कच्चा तेल 100 डॉलर के पास पहुंच गया है। भले ही क्रूड की चाल समझ से बाहर है। लेकिन निवेशकों को साल भर में कच्चे तेल ने करीब 25 फीसदी का रिटर्न दिया है। लेकिन अब सबके मन में एक ही सवाल है। क्या अगले साल भी कच्चा तेल करेगा कमाल। सेफट्रेड एडवाइजर्स के सीईओ एन प्रसाद का कहना है कि साल 2012 में कच्चा तेल 6,000 रुपये तक पहुंच जाएगा। आनंद राठी कमोडिटीज के किशोर नार्ने के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल साल 2012 में बढ़त के साथ 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है।
ReplyDeleteसबसे पहले किंग ऑफ मेटल यानि कॉपर की। बेशक इस साल कॉपर ने नई ऊंचाईयां छुई है। लेकिन कॉपर की ये तेजी टिक न सकी। 2011 के फरवरी में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद अब कॉपर करीब 40 फीसदी का गोता लगा चुका है। अभी भी ये रिकॉर्ड स्तर से करीब 20 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। डॉलर में मजबूती और यूरोप का कर्ज संकट कॉपर पर भारी पड़ रहे हैं। ऐसे में कैसी रहेगी 2012 में कॉपर की चाल। सेफट्रेड एडवाइजर्स के सीईओ एन प्रसाद का कहना है कि साल 2012 में कॉपर में गिरावट रहेगी और ये 350 रुपये तक टूट सकता है।
ReplyDelete